रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला

झारखंड
Spread the love

लतीफ अंसारी

पिठोरिया। रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तपेश्वर केशरी के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंटकर उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल के अगुआ तपेश्वर केशरी ने राज्यपाल को डॉ बीपी केशरी की झारखंड राज्य के निर्माण में योगदान और उनकी कृतियों के बारे में जानकारी दी गई। समाज के प्रति उनके समर्पण को बताया। साथ ही, उनके द्वारा रचित दर्जन भर महत्वपूर्ण पुस्तकें दी गईं।

प्रतिनिधिमंडल के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर रातू रोड फ्लाइओवर का नामकरण डॉ बीपी केशरी के नाम पर करने की मांग की। राज्यपाल ने इस पर विधिसम्मत कारवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार तपेशवर केशरी, रांची जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह संरक्षक अनिल केशरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम केशरी,  रांची जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार केशरी, मीडिया प्रभारी सुजीत केशरी एवं तरूण सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केशरी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK