- लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
रांची। जीवन में डॉक्टर बनना ईश्वरीय वरदान है। इसके माध्यम से हम मानव सेवा कर पाते हैं। लोग इंश्योरेंस या मेडिक्लेम में निवेश कर निश्चित हो जाते हैं। इसके बजाय स्वास्थ्य निवेश पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य निवेश का अर्थ सुबह में योग और प्राणायाम से है। लायनवाद भी सेवा का ही पाठ पढ़ाता है। उक्त बातें आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली के न्यूरो सर्जन, प्रोफेसर एवं डायरेक्टर डॉ अजय चौधरी ने 1 जुलाई को कही। वे लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट के तत्वावधान में कोकर स्थित निरामया अस्पताल में डॉक्टरों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सम्मानित होने वालों में डॉक्टर वीके गुप्ता, डॉक्टर ओपी नारायण, डॉक्टर प्रबाल सेन, डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर श्वेता कुमारी, डॉक्टर अनामिका मिश्रा, डॉ समीर, डॉ राजेश शामिल थे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय पोद्दार, दिवाकर राजगढ़िया,नरेश कुमार, सुंदरलाल राम सिसरिया, रतनलाल अग्रवाल, पूर्व जिलापाल राजीव लोचन एवं राजेश गुप्ता पवन सहित अजीत गुप्ता, अनीता झा एवं कई सदस्य उपस्थित थे।

लायंस रांची ईस्ट ने नये लायानस्टिक वर्ष की शुरुआत सुकुरहुट्टू स्थित रांची गौशाला मे पौधरोपण के कार्यक्रम से की। इसमें अध्यक्ष भारतेन्दु झा, सचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष सुनील माथुर, दिवाकर राजगढ़िया, नरेश कुमार, बिनोद सिंह, मनोज गोप, अरुण केजरीवाल, नीरजकांत साहा, रोहित जायसवाल, राम बालक वर्मा, शीतल ओहदार प्रशांत गुप्ता आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK