रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा हर माह अपने सदस्यों एवं उनके परिवार वालों के लिए गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस क्रम मे मारवाड़ी युवा मंच ने 22 जून को प्रात: 8 बजे हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम मे सदस्यों एवं उनके परिवार वालो ने ताज़ा हरी सब्जी, गजर, खीरा, रोटी और गुड खिलाकर बिना दूध देने वाली निर्बल व असहाय गायों की सेवा कर पुण्य का लाभ उठाया। कार्यक्रम के संयोजक मंच के गौ सेवा प्रभारी युवा शुभम सिंघानिया एवं युवा सौरभ अग्रवाल थे।
मारवाड़ी युवा मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मंच के शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, पूर्वाध्यक्ष मनीष लोधा, युवा बिमल अग्रवाल, युवा विशाल महलका एवं अन्य सदस्य अपने परिवार सहित विशेष रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK