नई दिल्ली। अब हर शनिवार को भी सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय खुले रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2013 के नियमों में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब अदालत की रजिस्ट्री और कार्यालय हर शनिवार खुले रहेंगे।
इसके तहत 14 जुलाई 2025 से सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री और अन्य कार्यालय हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। पहले सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय शनिवार को बंद रहते थे।
सुप्रीम कोर्ट ने यह संशोधन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए किया है। संशोधन के तहत न सिर्फ रजिस्ट्री कार्यालय अब शनिवार को कार्यरत रहेंगे बल्कि यह भी स्पष्ट किया गया है कि अदालत के आंशिक कार्यदिवसों और कार्यालयों की छुट्टियों की संख्या चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) द्वारा तय की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब यह छुट्टियां 95 दिन से अधिक नहीं होंगी, जो पहले 103 दिन होती थीं।
बताते हैं कि, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों के लिए गाइडेड टूर की सुविधा भी शुरू की थी। सुप्रीम कोर्ट के गाइडेड टूर कार्यक्रम के तहत कुछ विशेष दिनों में आम नागरिक अदालत परिसर का भ्रमण कर सकते हैं और सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली के बारे में जान सकते हैं। पहला ऐसा गाइडेड टूर 3 नवंबर 2018 को आयोजित किया गया था।
बढ़ती न्यायिक लंबित मामलों के दबाव को देखते हुए यह निर्णय काफी अहम माना जा रहा है। वर्ष 2022 में तत्कालीन कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सुप्रीम कोर्ट में अवकाश की अधिक संख्या पर सवाल उठाया था और कहा था कि इससे न्याय की प्रतीक्षा कर रहे आम लोगों को परेशानी होती है।
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट का वर्तमान भवन 1958 में बनकर तैयार हुआ था, जिसकी आधारशिला 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रखी थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj