- शिविर में 5 यूनिट रक्त संग्रह
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पद्मश्री नाना चूडासमा जयंती पर जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था एवं जायंट्स गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में 5 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, नन्द कुमार गुप्ता, विजय कुमार केशरी और जायंट्स गढ़वा के सचिव मुजीबुद्दीन खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवाओं की सराहना की। युवाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया।
रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से जायंट्स आस्था के उपाध्यक्ष अमित शर्मा (15वां रक्तदान), निर्देशक राजेश सोनी (9वां रक्तदान), अजय कुमार, चंदन कुमार एवं इमाम कुरैशी का नाम शामिल है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने बताया कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है। चाहे वह सेवा सप्ताह के अवसर पर हो या किसी सदस्य के जन्मदिन या शादी की सालगिरह। संस्था के सदस्य हर चार महीने में नियमित रक्तदान करते हैं।
मौके पर जायंट्स गढ़वा के उपाध्यक्ष चंद्र भूषण सिंहा, सदस्य उमेश केशरी, धनंजय सिंह, गौतम कुमार गुप्ता, आशीष मित्रा, रवि कुमार दास, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार एवं बल्ड बैंक के टेक्नीशियन प्रदीप कुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK