- मध्यस्थता में मध्यस्थों व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : रवि कुमार भास्कर
रांची! मध्यस्थता केन्द्र, रांची में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालयों से 67 मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केन्द्र आए। सभी को भिन्न-भिन्न मध्यस्थ को सुपुर्द किया गया, जिनमें 37 मामलों में सफलता मिली। दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है, इसलिए वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित है।
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि विशेष मध्यस्थता अभियान के लिए पूर्व में ही मध्यस्थों एवं न्यायालयों में के पीठासीन पदाधिकारियों से बैठके की गयी है। उक्त मध्यस्थता अभियान में अधिक से अधिक परिवार न्यायालयों में लंबित वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटाने का लक्ष्य रखा गया है। परिवार न्यायालयों से पूर्व में ही वादकारियों को नोटिस भेजा जा चुका हैं, ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सकें।
डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि मध्यस्थता अभियान 16 से 20 जून, 2025 तक चलेगा। इसमें वादकारी अपने वादों का मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK