नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से देश ही नहीं पूरी दुनिया वाकिफ है। भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। पीएम मोदी ने साइप्रस की धरती से एक बार फिर भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का एहसास कराया है।
रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में आयोजित एक व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। इस सम्मेलन में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स भी मौजूद रहे।
इस खास अवसर पर साइप्रस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत-साइप्रस संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj