
पलामू। विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। इसी निमित्त ‘एक पौधा मां’ के नाम’ के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के परिसर में विभिन्न प्रकार छायादार पौधे लगाये गये। प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद इस मुहिम को जीवंत बनाये रखने के लिये बच्चों को इसकी प्रासांगिकता के बारे में बताया।
शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागृति लाने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। वरीय शिक्षक जुबैर अंसारी ने कहा कि 5 जून, 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से यह परिपाटी नियमित रूप से चल रही है।
शिक्षिका सुषमा पांडेय ने कहा कि आज के दिन ऊर्जित होकर इसे मनाते ही नहीं है, बल्कि कार्यरूप में लाते हैं। यह समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाने का एक मंच भी है।

इस कार्यक्रम में वरीय शिक्षिका आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश और राजेश सिंहा भी बढ़चढ़कर भाग लिया।
बाल संसद के प्रधानमंत्री अमित कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस आज एक वैश्विक मंच है। इसमें सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है। प्रत्येक वर्ष, कार्यक्रम ने पर्यावरणीय कारणों की वकालत करने के लिए व्यवसायों, गैर सरकारी संगठनों, समुदायों, सरकारों और मशहूर हस्तियों के लिए एक थीम और मंच प्रदान किया है।
मौके पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा भी हुई। इसमें बच्चों का प्रर्दशन उम्दा रहा। वर्ग आठ के अमित कुमार, राजवीर 50/50 अंक लाये। शेष का प्रर्दशन सराहनीय है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK