कोडरमा। गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ कोडरमा रेलवे स्टेशन से किया गया। इस ट्रेन को रांची विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने रांची स्टेशन पर ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजनी राय, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी राँची स्टेशन पर उपस्थित थे।
ट्रेन संख्या 02358 गया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का 13 अक्टूबर, 2024 को कोडरमा से उद्घाटन के बाद 16:30 बजे प्रस्थान हुआ। इस ट्रेन का बरकाकाना, रांची, हटिया, राउरकेला, बिलासपुर, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस आगमन 15 अक्टूबर, 2024 को 3:30 बजे होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj