
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। 14वीं झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में लोहरदगा के नीलेश उरांव ने सिल्वर मेडल जीता। बोकारो के चंदनकियारी में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में नीलेश ने चैंपियनशिप में भाग लिया था।
उसकी उपलब्धि पर लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संगठन सचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा है। उन्हें मंच दिया जाय तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। निलेश उरांव के कोच विकास कुमार हैं। वे जिला एथलेटिक एसोसिएशन के भी कोच हैं।
लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला खेल पदाधिकारी, संरक्षक मनोज प्रसाद, मदन मोहन पाण्डेय, हाजी शकील अहमद, ज़ाहिद अहमद, कयूम खान, अजय प्रजापति, किशोर कुमार वर्मा, फिरोज राही, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी जब्बारुल, शैयद सुजा उद्दीन, साजिद अहमद (सांसद प्रतिनिधि) ने नीलेश और विकास कुमार को बधाई दी।
लोहरदगा जिला प्रशासन द्वारा लालित नारायण स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इन बच्चों को प्रशिक्षण विकास कुमार महतो देते हैं। वे जिले के एथलेटिक्स प्रशिक्षक कोच हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK