बिछड़े पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराना हमारा उद्देश्य : ममता श्रीवास्तव

झारखंड
Spread the love

  • अधिवक्ता मध्यस्थ व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने सुलझाया पारिवारिक वाद

रांची। मध्यस्थता केंद्र रांची में प्री-लिटिगेशन वाद (संख्या-166/2025) को अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव एवं प्रथम पक्ष के अधिवक्ता विजय कुमार पांडे और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता सुश्री जया जयसवाल के संयुक्त प्रयास से सुलझा लिया गया। यह प्री-लिटिगेशन डालसा, रांची में लंबित था। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर इसे मध्यस्थता के लिए अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव को सौंपा गया।

उक्त वाद में पत्नी आरती केरकेट्टा ने अपने पति लाखो केरकेट्टा पर यह वाद दायर किया था। दोनों पति-पत्नी पिछले कई वर्षों से अलग रह रहे थे। दोनों का 10 साल का एक बेटा भी है। बेटा अभी पांचवा वर्ग में प्ढ़ाई कर रहा है।

अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के द्वारा समझाने पर पति-पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गये है। दोनों पूर्व के मन-मुटाव को भूलकर हंसी-खुशी जीवन यापन करेंगे। पति अपने पत्नी को मान-सम्मान देंगे। पत्नी एवं बच्चे के सभी खर्चो को वहन करेंगे।

इस प्री-लिटिगेशन वाद को सुलझाने में अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों पक्षों को शुभकामनाएं दी। आगे कलह एवं वाद दायर नहीं करने की सलाह भी दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK