

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस के रेट अपडेट कर दिए हैं। वहीं, आज 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो गए हैं।
कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 17 रुपये तक की कटौती की गई है। आज 1 मई को कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाय अब 1851.50 रुपये का हो गया है।

मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1713.50 रुपये की जगह अब 1699 रुपये और चेन्नई में 1921.50 रुपये की जगह 1906.50 रुपये हो गई है। दिल्ली में अब यह 1747.50 रुपये का मिलेगा।
आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेंगे।

घरेलू एलपीजी गैस के रेट 8 अप्रैल को अपडेट हुए थे। तब सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी थी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई।
1 अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 41 रुपये सस्ता होकर 1762 रुपये का हो गया और आज 1 मई को रेट में कटौती की गई है।
बताते चलें कि, देश में कुल 32.9 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10.33 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत हैं, जहां गरीबों को सिलेंडर ₹300 कम में मिलता है।
दक्षिण के राज्यों (जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में पहले से ही स्टेट स्कीम्स चलने की वजह से यहां सिर्फ 10% उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
यहां यह भी बता दें कि, 2025-26 के बजट में सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के लिए ₹11,100 करोड़ रखे हैं। पिछले साल (2022-23) में तेल कंपनियों को ₹22,000 करोड़ दिए गए थे, क्योंकि वे सिलेंडर घाटे में बेच रही थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



