गुमला। झारखंड के गुमला जिले से दुखद खबर आई है। सिसई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के अम्बेरा गांव निवासी जितबहान उरांव (37) और महतो उरांव (30) के रूप में हुई है। घटना में स्कॉर्पियो चालक रौशनपुर निवासी विपिन केरकेट्टा को मामूली चोट लगी है। चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद आज बुधवार को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जितबहान और महतो उरांव अपनी बाइक (जेएच 07एफ 8959) को केक दुकान से कुछ दूर खड़ी कर केक खरीदने गये थे।
केक लेकर जैसे ही दोनों अपनी बाइक के पास पहुंचे, तभी कुम्हार मोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 1एफ 5805) ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
दोनों बाइक के साथ 40-45 फीट दूर घसीटते हुए बिल्डिंग में लगी ग्रिल से जा टकराये। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो और बाइक सहित ग्रिल के परखच्चे उड़ गए।
जितबहान उरांव होमगार्ड के जवान थे। वतर्मान में वे गुमला पावर ग्रिड में कार्रयत थे। दो दिन पहले ही जितबहान छुट्टी लेकर अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने घर आये थे। महतो उरांव भट्ठा मजदूर था। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। दोनों के इस आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj