शिक्षकों को सेवानिवृति के दिन ही सभी पावनाओं का किया गया भुगतान

झारखंड
Spread the love

  • उप विकास आयुक्त ने सभी सात शिक्षकों को ससम्मान दी विदाई

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों को सेवानिवृति के दिन ही ससम्मान विदाई देते हुए सभी पावनाओं का भुगतान करने की परम्परा शुरू की गई। जनवरी, 2025 से लगातार सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों एवं कर्मियों को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा ससम्मान विदाई दी जा रही है।

इस कड़ी में उपायुक्त के दिशानिर्देश पर 30 अप्रैल, 2025 को समाहरणालय ब्लॉक स्थित सभागार में रांची उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत होने वाले सात शिक्षकों को ससम्मान विदाई दी गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा इन सभी को ससम्मान विदाई देते हुए उन्हें आगे की जीवन की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा की शिक्षा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन्हें समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े बालक को भी शिक्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उप विकास आयुक्‍त ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षकों को भविष्य में अपना समय निकाल कर अपने आस पास के विद्यालयों में समय देना चाहिए। ऐसा करने से उनके अनुभवों का लाभ हमारे विद्यालयों को मिलता रहेगा। साथ ही उनके लिए भी अपने समय का सदुपयोग होगा।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विभागीय निर्देश एवं उपायुक्त के सतत् मार्गदर्शन में ऐसे कार्यक्रम निरन्तर कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को रांची जिले से सेवानिवृति के दिन ही सारी पावनाओं को भुगतान करते हुए विदा किया जा रहा है।

सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं उनका पूरा परिवार इस मौके पर उपस्थित थे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को इस शानदार पहल के लिए धन्यवाद दिया।

इन शिक्षिकों को विदाई दी गई

सुमन तेरेसा तिर्की, सेवानिवृत शिक्षिका, रा.म.वि. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची।
अल्का बर्गन, सेवानिवृत्त शिक्षिका, रा.म.वि. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची।
परवीन अख्तर, सेवानिवृत शिक्षक, रा.प्रा.दि. इरया उर्दू, कन्या, ओरमांझी।
सुश्री मालती एक्का, सेवानिवृत शिक्षिका, रा.लक्ष्मी गजेन्द्र मध्य विद्यालय ईटकी, रांची।
संजय टोप्पो, स.शि. रा.प्रा.वि. पीपरदाग, सिल्ली।
जो तोपनो, स.शि. मिस व्हिफम बालिका मध्य विद्यालय चुटिया, रांची-2
सुरेन्द्र कुमार, स.शि. श्रद्धानन्द सेवाश्रम मध्य विद्यालय रातु पथ रांची।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK