चक्रधरपुर। अक्षय तृतीया पर चक्रधरपुर के राजबारी रोड स्थित सुरेश शर्मा के आवास में परशुराम शक्ति सेना ने भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
पूजा के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय ने “भगवान परशुराम की जय” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नेता पवन शंकर पाण्डेय, संजय मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जेजे षाड़ंगी, अनूप दुबे, राजू मिश्रा, हरिनारायण शर्मा, प्रमोद पति, कबीर पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


