रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के प्रांगण में अग्निशमन दल ने आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों, आग बुझाने के तरीकों और घर एवं विद्यालय में आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बच्चों को जानकारी 25 अप्रैल को दी गई। अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से इस प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया गया।
साथ ही, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के अलग-अलग प्रयोगों को भी समझाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछकर अग्निशमन से जुड़ी गहन जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने अग्निशमन दल के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चे आपदा की स्थिति में आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK