Jharkhand Weather Alert : इन जिलों के लोग रहे सतर्क, अगले 3 घंटे में पड़ेंगे ओले, वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटें में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रामगढ़, रांची, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। बोकारो, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा जिले के कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK