
नई दिल्ली। खबर केंद्र से आई है, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंत्रालय में कई अधिकारियों के कामों में फेरबदल किया है। इसमें भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निधि तिवारी भी शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
निधि तिवारी 2014 बैच की इंडियन फॉरेन सर्विस की अधिकारी हैं, इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में काम कर रही थीं। अब उन्हें प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके कार्यों में प्रधानमंत्री के रोजाना कार्यों का समन्वय, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल बनाए रखना शामिल होगा।
बताते दें कि, निधि तिवारी ने 2013 में सिविल सर्विस एग्जाम में 96वीं रैंक प्राप्त की थी और इसके बाद उन्होंने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में अपना करियर शुरू किया।
वह वाराणसी की मेहमूरगंज क्षेत्र की निवासी हैं और इससे पहले विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के डिवीजन में अवर सचिव के रूप में काम कर चुकी थीं। नवंबर 2022 में उन्हें पीएमओ का उप सचिव नियुक्त किया गया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK