लायंस क्लब ऑफ समर्पण और रिलेशंस ने हिन्दू राष्ट्र के नाम जलाया एक दीया

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2082 हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर मोरहाबादी कुसुम विहार स्थित स्वपन्न सिंधु में ‘एक दीया हिन्दू राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।

इस अवसर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली महिलाओं ने भारत के मानचित्र पर आधारित अद्भुत रंगोली बनाई। दीप जलाकर हिंदू नववर्ष पर हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ समर्पण की अध्यक्ष सीमा सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु बाला एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि वैसे तो दुनिया भर में नया साल 1 जनवरी से नहीं, बल्कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से होता है। इसे नव संवत्सर भी कहते हैं। अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार यह अक्सर मार्च-अप्रैल के महीने से आरंभ होता है। दरअसल भारतीय कलेंडर की गणना सूर्य और चंद्रमा के अनुसार होती है।

माना जाता है कि दुनिया के तमाम कलेंडर किसी न किसी रूप से भारतीय कलेंडर का अनुसरण करते हैं। मान्यता यह भी है कि विक्रमादित्य के काल में सबसे पहले भारतीयों द्वारा ही कलेंडर यानी कि पंचांग का विकास किया गया। इसी से 12 महीनों का एक वर्ष और सप्ताह में सात दिनों का भी प्रचलन भी विक्रम संवत से ही माना जाता है।

कहा जाता है कि भारत से नकल कर यूनानियों ने इसे दुनिया के अलग अलग हिस्सों में फैलाया। माना जाता है कि विक्रम संवत से भी पहले लगभग सड़सठ सौ ई पू मानी जाती है। इसके अलावा इसी दौर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से कृष्ण कलेंडर कि शुरुआत भी बतायी जाती है।

इस अवसर पर सभी लोगों ने अपने घरों में भगवा ध्वज भी फहराया। हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप लायंस क्लब ऑफ समर्पण की अध्यक्ष सीमा सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु बाला, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, नीरज दुबे, निहारिका सिंह, अक्षय दुबे, शीला देवी, इंदु बाला, ऊषा उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, चंद्र प्रभा, मुद्रिका दुबे, विजय शंकर दुबे, विभा देवी, यूके मिश्रा, अर्चना मिश्रा, सीमा कुमारी आदि कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।