चक्रधरपुरः पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई और पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को इस मामले में एक-एक साल कैद की सजा

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर यह है कि वर्ष 2011-12 में रेल यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंदपोसी में रेलचक्का जाम के आरोप में सोमवार को भाजपा के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को न्यायालय ने एक-एक साल की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के खरसावां-चाईबासा रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में केंदपोसी स्टेशन के पास रेल चक्का जाम आंदोलन किया गया था।

रेल चक्का जाम करने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ था। बाद में रेल चक्का जाम को लेकर केंदपोसी के रेल थाना में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इसी मामले में सोमवार को चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश ऋषि कुमार ने फैसला सुनाते हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई व पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को एक-एक साल की सजा सुनाई है।

हालांकि दोनों को सजा सुनाने के बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी, जबकि इसी मामले में पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश लक्ष्मण गिलुवा सहित डेढ़ सौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

इसमें पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश लक्ष्मण गिलुवा का निधन हो चुका है। इधर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई तथा पूर्व विधायक गुरुचरण इस फैसले के विरुद्ध ऊपरी अदालत में जाने की तैयारी कर रहे हैं।