चाईबासा : मागे पर्व के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में मागे पर्व के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 22 वर्षीय युवक निर्मल बानरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। निर्मल बनामगुटु (चीरू) गांव का निवासी था। वर्तमान में चाईबासा के सुफलसाई में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

घटना रविवार रात को तब हुई, जब निर्मल अपने दोस्त रेंसो हेंब्रम के साथ बड़बिल गांव में मागे पर्व मनाने गया था। गांव के अखाड़े में नाच-गान चल रहा था। निर्मल रेंसो के घर में सो रहा था। अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी, जो निर्मल के बाएं सीने में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। मृतक के पिता कुजरी बानरा के बयान के आधार पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK