सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल को राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा, सेक्टर-2 स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने कहा कि सुनील कुमार मंडल का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को आईईडी विस्फोट की घटना में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों जवानों को तत्काल हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान सुनील कुमार मंडल की मृत्‍यु हो गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK