गिरिडीह। गिरिडीह में एक ही घन से चार शव निकला। घटना शनिवार की रात जिले के पीरटांड़ प्रखंड में हरलाडीह ओपी क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। लोगों की भीड़ गृतक के घर के सामने लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव निवासी सनाउल्लाह अंसारी ने अपनी तीन संतानों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में सनाउल अंसारी (36), 2 बेटी आफरीन परवीन (12), जैबा नाज (8) और बेटे सफाउल अंसारी (6) शामिल हैं।
घटना की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मृतक के घर के पास जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK