रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में वार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों ने मस्ती का आनंद लिया। स्कूल में दो दिवसीय किड्स कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में एडवेंचर कैंप, कैच फिक्सिंग, ट्रेमपॉलिन्ग, बास्केटबॉल, रैन डांस, रस्साकशी, लॉन्ग जंप, हर्डल रेस, 100 मीटर की दौड़, स्पून रेस, टोफी रेस आदि शामिल थे। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया, जिनमें सुगर कैंडी, गोलगप्पे, पॉपकॉर्न, मोमो, कटलेट, कोल्ड ड्रिंक, दोसा आदि शामिल थे।
दूसरे दिन, बच्चों को छाबा मूवी सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाई गई। छोटे बच्चों ने मूफासा मूवी का आनंद लिया। इसके अलावा, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लेते हुए नृत्य और गायन किया। साथ ही, उन्होंने जलपान और भोजन का आनंद भी लिया।
विभिन्न प्रकार के आयोजित खेलों में विजेता बच्चों को विद्यालय की प्राचार्य गुंजन भसीन ने धन्यवाद देते हुए पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को एक खुशनुमा माहौल देने का था, जिससे उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK