मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीडीपीओ भी सम्मानित

रांची। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर ‘10 इयर्स सेलिब्रेशन’ का समापन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) ने डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में शनिवार को किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्‍याण निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची उत्कर्ष कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज में फैली विषमताओं को दूर करते हुए अपनी बेटियों को शिक्षित बनाने एवं उनके साथ भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण एसएस डोरण्डा बालिका +2 उच्च विद्यालय की पांच छात्राओं तनवी राज, इलमा, तमान्ना परवीन, कुमारी जनवी प्रिया एवं पिंकी गुरूंग को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कंबोडिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए चयन हो वाली रांची जिले की महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी पुष्पा मिंज, असुन्ता टोप्पो, तारामनी लकडा, महिमा उरांव, संयुक्ता एक्का, अनिता तिर्की, प्रतिमा तिर्की एवं उनके मैनेजर सरिता सिन्हा को कार्यक्रम सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके को रांची जिला के बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का नोडल नामित करते हुए उक्त विधालय को वार्डेन को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत रांची जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती कुमारी प्रभावती, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,अनगड़ा) श्रीमती लक्ष्मी भारती, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ओरमांझीद्व श्रीमती संगीता स्नेहलता कुजूर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,कांके), श्रीमती अपर्णा तिर्की, महिला पर्यवेक्षिका (अनगड़ा) शिल्पी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका (कांके) श्रीमती अंशु प्रतिमा भेंगरा, महिला पर्यवेक्षिका (ओरमांझी) श्रीमती कलावती कुमारी, सेविका, लुपुंगढीपा अनगड़ा, शिलावती खोया सेविका फुटकल आदिवासी टोली कांके, श्रीमती सैरा खातून, सेविका दरदाग 2 ओरमांझी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं पाईका नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत एवं धन्यवाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  श्रीमती सुरभि सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका किशोरी बालिकाएं आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *