सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामजीवन नायक को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामजीवन नायक को विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरीशंकर ठाकुर, अंचल अधिकारी आशुतोष भी मौजूद थे।

स्वागत संबोधन करते हुए सीआरपी नीलू गोयल ने कहा कि 12 अगस्त, 2022 को लोहरदगा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में रामजीवन नायक ने योगदान किया। एक बड़े भाई के रूप में इनका सदा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके द्वारा निर्देशित कार्य का ससमय निष्पादन सहित एक ईमानदार, व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। प्रखंड और सिनी टाटा ट्रस्ट के कर्मी द्वारा मानपत्र प्रदान कर श्री नायक के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि श्री नायक ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और कुशलता के साथ किया। हमेशा खुश रहें। सामाजिक कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि उनके साथ कार्य करने का मौका नहीं मिल सका। अपितु जहां भी रहें स्वास्थ्य रहें। अंचलाधिकारी ने भी उनके कार्यों की सराहना की।

मणि उरांव, अरुण राम, मुमताज अहमद,शैलेन्द्र सुमन, विजय कुमार, सीआरपी जीतेन्द्र मित्तल ने भी अपने विचार रखें। एसीपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि श्री नायक ने सम्मान के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा सहयोग दिया है।

तत्पश्चात कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में रामजीवन नायक को बुके, शॉल, वस्त्र एवं उपहार देकर ससम्मान विदाई दी गई। धन्यवाद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, लोहरदगा मंजू कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में अनंत शर्मा, पवन कुमार, पूर्णकाम, नंदिता साहू, सीमा शर्मा, निशा कुमारी, धर्मेन्द्र प्रसाद सोनी, सुशीला कुमारी, श्यामा मिश्रा, त्रिसंध्या प्रजापति सहित लोहरदगा प्रखंड के कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *