पिठोरिया में बनेगा 500 एमटी क्षमता का गोदाम, विधायक ने किया शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया (रांची)। कांके प्रखंड के पिठोरिया में 500 मीट्रिक टन (एमटी) क्षमता का गोदाम बनेगा। इसका निर्माण कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग समेकित विकास परियोजना के तहत पिठोरिया लैंप्स लिमिटेड में होगा। इसपर 72 लाख रुपए की लागत आएगा। गोदाम निर्माण का शिलान्यास कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने 2 मार्च, 2025 को किया।

विधायक सुरेश बैठा ने बताया गया कि गोादाम का निर्माण कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग समेकित सहकारिता परियोजना के द्वारा किया जा रहा है। इस गोदाम का उपयोग पूर्ण रूप से लैम्पस के नियंत्रण में होगा। इजिसमें किसानों के लिए प्रत्येक मौसम में वितरित किया जानेवाला बीज और खाद का भंडारण किया जा सकेगा।

विधायक ने कहा कि किसानों से धान की खरीद होने के बाद गोदाम के अभाव में जैसे-तैसे धान को रख दिया जाता था। इससे धान के सड़ने की शिकायतें आती थी। चावल मिल ऐसे धान का उठाव करने से परहेज करते थे। सरकार और विभाग ने इन परेशानियों को दूर करने के लिए अब बड़े गोदाम में धान रखने का निर्णय लिया है।

विधायक ने कहा कि लैंपस गोदाम बन जाने से क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें धान बेचने के लिए अन्य पंचायत के लैम्पस भवन में जाने की जरूरत नहीं है। अबुआ सरकार किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही। मौके पर अशोक रजक, अशोक महतो, विनोद साहू, शिव टहल नायक एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *