- एडीबी के साथ समेकित शहरी आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित योजनायें बनाएं
रांची। राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि शहरीकरण से संबंधित दूसरे राज्यों में विकास की योजनाओं पर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबीष् द्वारा काम किया जा रहा है। उस दिशा में बेहतर सम्भावनाओं पर परियोजनाएं बनाई जाए। श्री कुमार ने यह निर्देश जुडको के अधिकारियों को दिये। शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में जुडको के साथ कार्य कर रही एशियन डेवलपमेंट बैंक के वरीय अधिकारियों प्रधान सचिव से मुलाकात की।
प्रधान सचिव से मुलाकात के दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक की वरीय शहरीकरण विशेषज्ञ मोमोटो नीटा टाडा और वरीय परियोजना अधिकारी विशाल कुमार ने जुडको के साथ चल रही पेयजलापूर्ति एवं अन्य योजनाओ की प्रगति पर चर्चा की। एडीबी के प्रतिनिधियों ने प्रधान सचिव से प्रस्तावित रांची और धनबाद सीवरेज परियोजना पर भी चर्चा करते हुए इस पर जल्द कम शुरू कराने का आग्रह किया। इसके लिए सभी जरूरी कार्य पूरा कर लिए गए है। डीपीआर भी बन कर तैयार है।
प्रधान सचिव ने जुडको के उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र, उप महाप्रबंधक अलोक कुमार मंडल और एडीबी के प्रतिनिधियों से कहा कि समेकित शहरी आधारभूत संरचन विकसित करने के लिए योजनाएं बनाएं, जिससे शहरों में रहने वालों को हर प्रकार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि तेजी से शहरीकरण हो रहा है। इसलिए शहरीकरण के हिसाब से काम होना चाहिए। परियोजनाएं बननी चाहिए। शहरों की क्षमता और प्रसिद्धि के अनुसार विकास से संबंधित प्रोजेक्ट अन्य विभागों के साथ तालमेल बिठाकर बनने चाहिए।
श्री कुमार ने कहा की एडीबी द्वारा दूसरे राज्यों में किये जा रहे कार्यो का भी जुडको बेहतर सम्भावनाओं से संबंधित प्रोजेक्ट बनाये। शहरीकरण की दिशा में विकास की असीम संभावनाएं हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK