निमार्णधीन श्री श्याम मंदिर में मोर छड़ी और पंख का पूजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

सिमडेगा। निमार्णधीन श्री श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम बाबा द्वारा प्रेरित श्याम भक्त अजय मयंक जैन एवं आनंद गोयल रांची से सुबह सिमडेगा पहुंचे। श्याम मंदिर का अवलोकन किया। अपने साथ लाए बाबा की मोर छड़ी का मोर पंख का पूजन कर किया। अजय मयंक जैन परिवार ने अपने हाथों से पांच लाख रुपए मंदिर निर्माण में सहयोग दिया गया। आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

मोहन दास महाराज खाटू वाले से फ़ोन पर स्वीकृत भी मिल गई है। उनके सानिध्य में ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कराया जाएगा। उनका बहुत जल्द आगमन सिमडेगा में होने वाला है। रांची से पहुंचे श्याम प्रेमियों का श्री श्याम मित्र मंडल सिमडेगा द्वारा स्वागत किया गया।

मंदिर में संरक्षक अमरनाथ वामलिया, अध्यक्ष पवन जैन, सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रजनीश अग्रवाल, सरत वामलिया, अमित अग्रवाल, पिंकुल अग्रवाल, मुरारी वामलिया, मुन्ना अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संतोष देवी की उपस्थिति रही।

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची के श्याम भक्त द्वारा सिमडेगा में श्री श्याम मंदिर का निर्माण के पुनीत कार्य के लिए दिए गए सहयोग की प्रशंसा एवं सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK