- परिवहन सचिव और सभी जिलो के डीटीओ को अवगत कराएगा
रांची। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर की अहम बैठक राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में 6 फरवरी को हुई। इसमें परिवहन विभाग के आदेश ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के इस आदेश का दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए स्वागत एवं समर्थन किया।
चर्चा में एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पेट्रोल पंप एक अति आवश्यक सेवा में आते हैं। वाहन चालकों को अतिआवश्यक सेवा के नियमों के अंतर्गत ईंधन देने से मना नहीं कर सकते है। ईंधन देने से मना करना एक गंभीर विषय बन सकता है। अत्यावश्यक सेवा में होने के कारण यातायात कानूनों को लागू करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
सदस्यों ने कहा कि सारे पेट्रोल पंप मुख्य मार्ग में ही स्थित हैं। वाहन चालक इन्हीं मार्गों से होकर पंप तक ईंधन लेने आते है। हर चौक चौराहों में पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसके बाद भी कुछ लोग बगैर हेलमेट एवं ट्रिपल लोड पेट्रोल भरवाने पंप तक निडर होकर पहुंच जाते है। तेल देने पर मना करने से पंप कर्मी से उलझ जाते हैं। यहां तक उन्हें पंप से काम खत्म कर घर लौटने के क्रम में देख लेने की धमकी भी देते है।
सदस्यों ने कहा कि कई पंपों में महिला कर्मी भी वाहन में तेल देने का काम करते हैं। उनके द्वारा भी हेलमेट पहनकर नहीं आए वाहन चालकों को तेल देने से मना करने पर उनसे भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। पंप में किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं होने एवं घर लौटने के क्रम में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस कारण पंप कर्मी बिना हेलमेट पहने आए वाहन चालकों को परिवहन विभाग के इस आदेश के तहत तेल देने से मना नहीं कर पा रहे है।
पंप संचालक भी इस आदेश का अनुपालन करने में असहज महसूस कर रहे है। कई पंपों में इस नियम का अनुपालन कराने में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण पंप संचालकों और कर्मियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।
इन सभी कठिनाइयों से एसोसिएशन परिवहन सचिव और सभी जिलो के डीटीओ को पत्र भेज कर अवगत कराएगा। एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल यथाशीघ्र परिवहन सचिव से भी मुलाकात कर इस आदेश के अनुपालन में हो रही कठिनाई के बारे में बताएगा। इस आदेश पर पुनर्विचार का आग्रह करेगा।
बैठक में नीरज भट्टाचार्य, कमलेश सिंह, सुबोध दुबे, सुदीप तिग्गा, प्रमोद कुमार, प्रशांत चौधरी, नरेंद्र कुमार, आयुष चौधरी, राहुल जायसवाल समेत अन्य डीलर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK