भाजपा मंडल स्तरीय संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय पुरानी बाज़ार रुक्मणी साहू धर्मशाला में कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी, सह प्रभारी श्रीमती मीना गुप्ता मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कार्यशाला के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जि‍समें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है।

इस पार्टी में परिवारवाद नहीं होती। बूथ अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी शक्तिकेंद्र के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए। इसमें कैलाश कश्यप, लखन गुप्ता, टिंकू गुप्ता, सुप्रीत केशरी, दीपक तिवारी, आशीष कश्यप, मनोज पाठक, रंजीत चौरसिया, राजू कुशवाहा, आनंद लाल महतो, रविंदर जायसवाल, अविनाश पासवान शामिल हैं।

चुने गए बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्यों को ऑनलाइन के माध्यम से जोड़ें। सक्रिय सदस्य बनाये। मीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में एक-एक कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है। कोई भेदभाव नहीं होता है। सभी कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं।

बैठक में उपस्थित मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, लखन गुप्ता, मनोज महतो, सतेंदर सोनी, सुरेश अग्रवाल, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, छोटन सोनी, ओमप्रकाश सोनी, राजू कुशवाहा आनंद लाल महतो, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पदधारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK