रांची। मकर संक्रांति पर पुंदाग स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा-कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर का संचालन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट करता है। मंदिर का उद्घाटन 5 जनवरी को हुआ था।
ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 5 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 10 दिनो मे 1 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने आकर श्री राधा कृष्ण के दर्शन किए। मकर- संक्रांति के अवसर पर आज विशेष पूजा- पाठ का आयोजन किया गया। आज 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
भव्य मंदिर के शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट, मुरली की पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिर में श्री कृष्ण की जन्म से लेकर महाभारत तक की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
रांची का श्री राधा कृष्ण मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। झारखंड के विभिन्न जिलों सहित दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद वितरण कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8