पटना। बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है, इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, प्रशांत किशोर का अनशन 2 जनवरी शाम पांच बजे से जारी है। इस बीच सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ शेखपुरा हाउस पहुंचे।
जहां से डॉक्टर मेदांता अस्पताल लेकर गए, जहां प्रशांत किशोर का इलाज जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक पीके को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पटना स्थित शेखपुरा हाउस में 51 सदस्यीय टीम की बैठक की जाएगी। जिसमें तय होगा कि प्रशांत किशोर कहां से अपना अनशन जारी रखेंगे।
वहीं पुलिस की भी पूरी तैयारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस गर्दनीबाग धरना स्थल के अलावे पीके को कहीं भी धरना नहीं देने देगी।
बताते चलें कि, प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं।
आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat।whatsapp।com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX


