हजारीबाग के सदर एसडीओ का सामाजिक बहिष्कार, गांव में प्रवेश पर रोक

झारखंड
Spread the love

चतरा। झारखंड के हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले पत्‍नी की मृत्‍यु के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अब उनका सामाजिक बहिष्कार किया गया है। उनके गांव में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। यह फैसला रविवार को उनके पैतृक गांव चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के बेलगडा के ग्रामीणों ने सुनाया है।

एसडीओ का सामाजिक बहिष्कार के साथ उनके गांव में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाई गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मार देने का आरोप लगा है। रविवार को उनकी दिवंगत पत्नी का अंतिम संस्कार मोक्षदायिनी फल्गु नदी के उद्गम स्थली बेलगडा शमशान घाट पर किया गया।

दिवंगत पत्नी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर ग्रामीण एसडीओ अशोक कुमार के प्रति खासे नाराज हैं। दिवगंत पत्नी अनीता देवी को पुत्र अलौकिक किसलय ने मुखाग्नि दी। इसके कारण ग्रामीणों ने सामाजिक बहिष्कार करने का एलान किया।

अंतिम यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धांजलि देने के लिए सिमरिया बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय एवं थाना प्रभारी मानव मयंक भी शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान कराने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व अनीता हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में बुरी तरह से झुलस गई थी। उसका इलाज हजारीबाग, बोकारो, रांची में कराया जा रहा था। लगभग 65 प्रतिशत से अधिक झुलसने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। अनीता के परिजनों ने एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी को जला देने का आरोप लगाया गया है। इस बाबत हजारीबाग लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX