Jharkhand Weather : कल इन जिलों में रहेगा घना कोहरा, यहां होगी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। कुछ जगहों पर हल्‍के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया। कल कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। बारिश भी होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 दिसंबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 29 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे। दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

यहां रहेगा घना कोहरा

राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम, निकटवर्ती मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भागों में 29 दिसंबर को सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

इसका ख्‍याल रखें

घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj