शपथ ग्रहण को लेकर कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्‍कूलें

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के मोहरबादी मैदान में 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसके लेकर सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों को बंद करने का आग्रह किया गया है। इस बाबत रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रांची शहरी क्षेत्र में स्थित सभी कोटि के निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य को पत्र 27 नवंबर को लिखा है।

पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लिखा है कि 28 नवंबर, 2024 को मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह, मोरहाबादी में आयोजित किया जा रहा है। उक्त शपथ ग्रहण समारोह में सम्पूर्ण राज्य से लगभग एक लाख से उपर आगंतुकों को आने की संभावना है। सभी आगंतुक अपने निजी वाहन अथवा बस इत्यादि से पधारेंगें, जिस कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।

उक्त स्थिति में विद्यालय संचालित होने के कारण स्कूल बस से आने वाले छात्र घंटों जाम में फंस सकते है, जो छात्र हित में उचित प्रतीत नहीं होगा। इस संबंध में अनेक अभिभावक द्वारा कल विद्यालय बंद रखने का अनुरोध दूरभाष के माध्यम से किया जा रहा है।

अतः कल छात्र हित एवं अभिभावक के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए अपना विद्यालय पूर्णतः बन्द रखने का कष्ट करेंगें, ताकि छात्र-छात्राओं को जाम की स्थिति से बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX