रांची। झारखंडी माटी के लाल और बलिदानी अग्निवीर अर्जुन महतो के आश्रितों को नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा सरकार देगी। देश की सेवा करते हुए वे 24 नवंबर को वीरगति को प्राप्त हो गए थे। बोकारो के चंदनकियारी की सिलफोर पंचायत के निवासी अग्निवीर अर्जुन महतो थे।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार बलिदानी अर्जुन महतो के परिजनों को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपये देगी। उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देगी।
श्री सोरेन ने कहा कि मैं ईश्वर से हर रोज़ प्रार्थना करता हूं कि सभी झारखंडी सुरक्षित रहें। हमें सुरक्षित रखने के लिए देश के सैनिकों के साथ कंधा से कंधा मिला कर सेवा कर रहे झारखंडियों की सेवा के लिए मैं विशेष रूप से खड़ा हूं।
सीएम ने केंद्र सरकार से निवेदन किया कि सभी अग्निवीरों को पूर्ण सैनिक का दर्जा दिया जाए। वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों में भेदभाव तत्काल समाप्त हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX