रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में डीआरजी के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। उसके पास से इनसास, एके-47, एसएलआर सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए। इस घटना के बाद नक्सलियों की बड़ा धक्का लगा है।
बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे। ऑपरेशन के लिए डीआरजी बल को भेजा गया था। आज यानी 22 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे डीआरजी और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई।
आईजी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तब 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एके-47, एसएलआर, इनसास जैसे स्वचालित और अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद किए गए। आस-पास के इलाकों में अभी भी तलाशी जारी है। अतिरिक्त बल को सुदृढ़ीकरण के लिए भेजा गया है।
सुकमा मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुकमा में सुरक्षाबलों को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। सुरक्षाबलों के जवानों को मैं बधाई देता हूं। सुरक्षाबल के जवान बहुत ही कठिन और दुर्गम क्षेत्र में जाकर नक्सलियों को समाप्त करने का जो अभियान चलाया है निश्चित रूप से ये प्रशंसनीय है। बस्तर जल्द ही नक्सल मुक्त होगा। बस्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX