महिलाओं के बिना समाज में उत्थान संभव नहीं : डॉ जीतेन्द्र

झारखंड
Spread the love

  • देश की स्वतंत्रता से लेकर अभी तक महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ शुभ्रा परमार

रांची। रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में महिला अध्ययन एवं लिंग संवेदनशीलता विषय पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स (19 नवंबर से 2 दिसंबर, 2024) चल रहा है। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में रांची विश्वविद्यालय के हिन्‍दी विभाग के प्राध्यापक डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ शुभ्रा परमार, बंगलुरू के  उत्पाद मैनेजर कुमार लोहित एवं अनंदा कॉलेज, हजारीबाग के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ ललिता राणा ने अपने व्याख्यान दिये। रिसोर्स पर्सन का स्वागत निदेशक डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया।

डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज में उत्थान सम्भव नहीं है। उनके सहयोग से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रही हैं। पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ शुभ्रा परमार ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर अभी तक भारत के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्याबाई होलकर, झलकारी बाई, रानी चिनम्मा, सरोजिनी नायडू, कस्तूरबा गांधी, कमला देवी चट्टोपाध्याय, फूलो झानो सहित अनेक वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की चर्चा की। कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, निर्मला सीतारमण, सुमन कुमारी, सुनीता विलयम्स, सलीमा टेटे, मनु भाकर, मेरी कॉम सहित अनेक महिलाओं का  देश में महत्वपूर्ण योगदान है।

रिफ्रेशर कोर्स का सफल संचालन कोर्स समन्वयक विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ रीता कुमारी ने किया। धन्यवाद एमएमटीटीसी की सहायक निदेशक डॉ सोनी तिवारी ने किया। रिफ्रेशर कोर्स में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात राज्यों से 78 प्रतिभागी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX