देवघर। झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव चल रहा है। सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव के बीच एक मतदान पदाधिकारी को गिरफ्तार करने की सूचना है। यह जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
डॉ दूबे ने लिखा है कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है।
बताते चलें कि मधुपुर से इंडी गठबंधन की ओर से झामुमो के उम्मीदवार मंत्री हफीजुल अंसारी हैं। भाजपा की ओर से गंगा नारायण सिंह प्रत्याशी हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX