श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति ने बुधवार को छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटी। इस अवसर पर 101 छठ व्रतियों को छठ पूजन सामग्री के साथ दौरा, सूप, नारियल, गुड, पूजा सामग्री, आटा, डालडा, घी, मिठाई प्रदान की गयी। शंकर दुबे की और से सभी छठ व्रतियों कों साड़ी भी दी गई।

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्‍य संरक्षक किशोर साहू ने कहा इस बार लोग पूरे उल्लास के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी है, जिन्हें महंगाई के कारण पूजा सामग्री खरीदने में मुश्किलें आ रही है। इसलिए जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है, ताकि वे छठ उल्लासपूर्वक मना सकें।

इस अवसर पर किशोर साहू, शंकर दुबे, शेखर गुप्ता, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, नमन भारतीय, आकाश रजक, आशीष रजक, आयुष सिंह, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह साथ थे। यह जानकारी चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj