अरविंद अग्रवाल
पलामू। विधानसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। सीआरपीएफ की 93वीं बटालियन और जिला बल के दल ने हुसैनाबाद थाना के महुदंड और आसपास के मतदान केंद्रों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि नासो जमालपुर गांव के उत्तर दिशा में जरदेवा पहाड़ के पास माओवादी जोनल कमांडर नितेश यादव, संजय यादव उर्फ गोदराम और ठेगन मियां ने चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से आम जनता में भय फैलाने के लिए हथियारों का भंडार जमीन में गाड़ रखा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान जंगल में जमीन के अंदर से एक दो नाली बंदूक और बारह बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद हुसैनाबाद थाना में को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
छापामारी दल में सीआरपीएफ की 93वीं बटालियन के कंपनी कमांडर, पु.नि. कुन्दन सिंह, पु.नि. चंदन सिंह चौहान, पु.अ.नि. रविन्द्र कुमार शर्मा, हुसैनाबाद थाना प्रभारी पु.अ.नि. संजय कुमार यादव, पु.अ.नि. अनंत कुमार सिंह, पु.अ.नि. रमण यादव, महुदंड ओ.पी. प्रभारी स.अ.नि. कमलेश प्रताप सिन्हा एवं सैट-34 के जवान शामिल थे। इस छापेमारी से चुनाव में माओवादी हस्तक्षेप की कोशिशों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj