इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह योग उत्सव 26 और 27 अक्‍टूबर को

झारखंड
Spread the love

  • जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पोस्टर का हुआ अनावरण

रांची। नामकुम रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 26 और 27 अक्टूबर को द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह योग उत्सव-2024 होगा। स्‍कूल के उप निदेशक अमन सिंह, प्रचार्य डॉ सुनील कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण 16 अक्‍टूबर को किया।

आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि 26 व 27 अक्टूबर, 2024 को नटराज योग संस्थान, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह योग उत्सव 2024 का आयोजन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। रांची के विभिन्न स्कूलों के बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में योगासन, स्पीच, क्विज, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता में बच्चे भाग लेंगे। इसमें 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु तक के बालक/बालिका भाग ले सकते हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोनल गाबा, दिव्या सेहगल, रिया नायक आदि कई मौजूद थे। अधिक जानकारी के लिए 7808475779 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *