रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, जानें स्‍टोपेज और टाइमिंग

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर 15 अक्‍टूबर, 2024 को रवाना किया। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन रांची से (संख्या-08629) रांची-गोरखपुर स्पेशल के रूप में चलेगी। इस ट्रेन के नियमित होने की सूचना जल्द दी जाएगी।

ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 17.10 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। अगले दिन 11.30 बजे इस ट्रेन का गोरखपुर आगमन होगा।

ट्रेन संख्या 18630 ​​गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 15.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। अगले दिन 09.25 बजे इस ट्रेन का राँची आगमन होगा।

इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित 2-टियर, 7 वातानुकूलित 3-टीयर, 06 द्वितीय श्रेणी स्लीपर एवं 04 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

ट्रेन का मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना साहेब, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *