
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा धनतेरस के शुभ अवसर पर कुबेर का खजाना धनतेरस लक्की ड्रा का आयोजन कर रही है। इसके लक्की ड्रा टिकट का विमोचन 10 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता लाठ, किरण खेतान, मीनू अग्रवाल एवं पूजा सरावगी ने बताया यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर अग्रेसन भवन में होगा।
प्रति टिकट प्राइज 250 रखा गया है। एक बुक में 10 टिकट है। एक बुक लेने से पांच ग्राम का चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 17 पीस 10 ग्राम का चांदी का सिक्का है।
द्वितीय पुरस्कार 13 पीस 10 ग्राम चांदी का सिक्का, तृतीय पुरस्कार 11 पीस 10 ग्राम चांदी का सिक्का, चतुर्थ पुरस्कार 9 पीस 10 ग्राम का चांदी का सिक्का, पंचम पुरस्कार 7 पीस 10 ग्राम का चांदी का सिक्का है।
षष्ठम पुरस्कार 5 पीस 10 ग्राम चांदी का सिक्का, सप्तम पुरस्कार 4 पीस 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और सात सांत्वना पुरस्कार 2 पीस 10 ग्राम चांदी का सिक्का है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सुमिता लाठ, किरण खेतान, मीनू अग्रवाल, रितु पोद्दार, पूजा अग्रवाल उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj