
रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवाटोली, पिठोरिया शाखा के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव 7 अक्टूबर को मनाया। राजयोगिनी बीके राजमती की उपस्थिति में महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजमती ने विस्तार से अपने 40 वर्ष के अनुभव लोगों से बांटे। उन्होंने कहा कि वास्तव में मां दुर्गा हम सभी के जीवन की श्रेष्ठतम स्थिति का प्रतीक है। यदि हम सब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लें तो स्वत: ही बुराइयों का अर्थात महिषासुर का खात्मा हो जाएगा। वास्तव में महिषासुर बुराई एवं अज्ञानता का प्रतीक है। मां दुर्गा निर्भयता एव श्रेष्ठता का प्रतीक है।
वर्तमान समय सर्व शक्तिमान परमात्मा अवतार लेकर अपनी सर्व शक्तियां बह्मकुमारी बहनों के माध्यम से अपनी सर्व शक्तियों को संचार कर रहे हैं। उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर लीला देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, कविता देवी, स्नेहा देवी, सीता कुमारी, सोनल कुमारी आदि कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj