- हिन्दू नारी का आत्मबल जागरण ही शस्त्रपूजन का उद्देश्य : वीरेन्द्र विमल
रांची। हिन्दू नारी अबला नहीं सबला है। वह यदि श्रद्धा है, तो शक्तिस्वरूपा भी है। जैसे भगवती दुर्गा ने समस्त देवताओं की शक्ति आत्मसात् कर संपूर्ण दुर्जेय दैत्यों का संहार किया था, उसी प्रकार आज जरूरत है हिन्दू नारी जाति, भाषा, प्रान्त, वर्ग, आदि भेदों में विभाजित हिन्दू शक्ति को एकत्र कर राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाज की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हो। इसी कार्य के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति का गठन किया है। उक्त विचार विहिप के झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम में माता बहनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
दुर्गा वाहिनी का शस्त्र पूजन कार्यक्रम 6 अक्टूबर को गुरुगोविन्द सिंह नगर के देवी मंडप पथ स्थित हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर में आयोजित था। कार्यक्रम में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की त्रिशताब्दी और गोंडवाना की महारानी दुर्गावती की पंचशताब्दी के उपलक्ष में उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेऱणा ग्रहण करने का संकल्प लिया गया।
शस्त्र पूजन में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विहिप के प्रांत अध्यक्ष चन्द्रकान्त रायपत विशेष रूप से उपस्थित हुये। शस्त्रपूजन के बाद एक शोभा यात्रा अखाड़ा हनुमान मंदिर से निकलकर जतरा मैदान होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ शिव मंदिर गई। वहां से देवी मंडप होकर वापस लौटी।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की दीपारानी, उषा सिंह, कलावती देवी, पुष्पा देवी, रेणु अग्रवाल, फूलकुमारी, नीतू सिंह, लीला बड़ाईक, पार्वती देवी, नीलम देवी, मधु सिंह, भोला राम, बद्री झा, दिनेश कुमार, अनिल पाठक, शशि वर्मा, अनिल चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सहभागी बने। दुर्गा चालीसा और हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj