कांग्रेस ने पूरे राज्य में ‘चुनाव अभियान’ का किया शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्‍यों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर और टावर चौक स्थित महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भी भाग लिया।

मुख्य अतिथि बादल पत्रलेख ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में बापू की 155वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। देश गांधी जी के विचार धाराओं पर चलने का संकल्प ले रहा है। वे आज भी प्रासंगिक है। आने वाले भविष्य में प्रासंगिक रहेंगी।

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि सत्य अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। उनके नीति एवं सिद्धांत को पूरे विश्व के अधिकतर भागों में अपनाया जा रहा है। आज हिन्दुस्तान के नौजवान उनके विचार धाराओं से दूर हो रहे हैं। इसके लिए केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि दोनों विभूतियों द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान एवं बलिदान अविस्मरणीय है। दस वर्षों की केंद्र की मोदी सरकार ने इसे तार-तार कर दिया। गांधी की नीतियों की रोज़ हत्या कर रही है। देश संक्रमण की स्थिति से गुजर रहा है। इससे देश को बचाना है। हमारे दोनों महान विभूतियों की जयंती पर आज पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर “चुनाव अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम को आगे हर गांव, मुहल्ले,टोले तथा बूथ स्तर पर संवाद यात्रा के रूप में ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम में सेवा दल के संगठन को मजबूत और एक स्वरुप देने के लिए करीब दो दर्जन समर्पित सेवा दल को पौशाक वितरण किये गये।

चार अक्टूबर को संथाल परगना के जामताड़ा जिले को छोड़कर शेष जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों से मिलने कांग्रेस “स्क्रीनिंग कमेटी” के चैयरमेन गिरिश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी और पूनम पासवान दुमका पहुंच रहे हैं। उक्त तिथि को ही दुमका परिसदन में दोपहर 3 बजे से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से बात करेंगें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, जिला पदाधिकारी सुधीर देव, किशोर ठाकुर, चमेली देवी, नाहिदा सुल्तान, मीना तुरी, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, रवि बर्मा, नित्यानंद सेवक, डॉ अनुप, मुकुंद दास, मो ज़फ़र आलम, मकसूद आलम, राघवेन्द्र झा, राधा पाल, विभा देवी, जया देवी, युवा कांग्रेस के आफताब आलम, बिनोद मणी, दिवाकर राज, चंदन कुमार, शैफ दानिश, सेवा दल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव, जिला संगठक बासुकी पंडित, अर्जुन सिंह, मदन मोहन सिंह, नंदलाल यादव, धीरेन्द्र सिंह, कमल बर्मा, शंकर तुरी, पिंटू यादव, मनोज यादव,सनोज यादव, हरिहर देव, दिलीप यादव, रंजीत यादव के साथ कुमार बाबा, सदाशिव राणा,अंकूर केशरी, समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj