पोषण को जन आंदोलन का रूप देना है : संतोष कुमार गंगवार

झारखंड
Spread the love

  • समारोह में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य केवल जागरुकता बढ़ाना तक ही नहीं है, इसे एक जन आंदोलन का रूप देना है। कुपोषण के खिलाफ इस सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित हों कि हर व्यक्ति, विशेषकर महिलाएं और बच्चे सही पोषण प्राप्त करें, ताकि एक सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। वे 30 सितंबर को डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर के शौर्य सभागार में आयोजित ‘7वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के समापन समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि बोल रहे थे।

राज्यपाल ने उन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और संस्थाओं को बधाई दी, जिन्होंने ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के दौरान जनमानस को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए हर बच्चे और हर माँ को सही पोषण मिलना अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार की पोषण योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के ‘ईट लोकल, थिंक ग्‍लोबलl’ के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों से मोटा अनाज, शाक-सब्जियां और सहजन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये न केवल पोषण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी बेहतर है। राज्यपाल महोदय ने लोगों से स्थानीय खाद्य पदार्थों को अपने आहार का हिस्सा बनाने और पोषण जागरूकता के प्रसार पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कुपोषण के खिलाफ इस अभियान को एक सतत प्रक्रिया बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह जागरुकता अभियान केवल एक माह तक सीमित न रहे, बल्कि इसे निरंतर चलता रहे ताकि देश के हर कोने में पोषण की सही जानकारी और संसाधन पहुंचें। कुपोषण की समस्या का जड़ से उन्मूलन हो सके।

राज्यपाल द्वारा उक्त समारोह में कई ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने समारोह में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। धात्री महिलाओं का गोद भराई संस्कार भी संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं को संतान के सुरक्षित आगमन और उनके स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद दिया गया।

उक्त समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मालिक, झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, केंद्र एवं राज्य सरकार के कई अधिकारी और आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित थे।

इससे पूर्व, राज्यपाल महोदय ने जैप-1 परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj