बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जवाहर विद्या मंदिर का बजा डंका

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्लस्टर – iii बास्केटबॉल चैंपियनशिप (2024-25) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों की लगभग 55 टीमों ने हिस्सा लिया। सीबीएसई, नई दिल्ली के तत्वावधान में 24 से 27 सिंतम्बर तक चैंपियनशिप हुआ। इसमें जवाहर विद्या मंदिर का डंका बजा।

चैंपियनशिप में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली की अंडर-19 की गर्ल्स टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची को 17-16 अंक से मात देते हुए ना केवल स्वर्ण पदक प्राप्त किया, बल्कि नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफ़ाई किया। यह 9 से 12 अक्टूबर तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित होगा।

अंडर-19 गर्ल्स टीम में अश्मी सिंह, अनुष्का झा, बानी छेत्री, उर्वशी सिंह, सान्वी पाण्डेय, श्रृष्टि रत्ना ओराओं, तृप्ति प्रधान, रिया दास, अकर्षिका ओझा, वैभवी रानी, अंशुला शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र मिला।

वहीं कक्षा नवीं की छात्रा अश्मी सिंह ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया।

विद्यालय की अंडर-14 गर्ल्स टीम और अंडर-19 बॉयज टीम ने भी सेमीफाइनल में अपना दमखम दिखते हुए कांस्य पदक जीता।

इस प्रदर्शन के लिए प्राचार्य समरजीत जाना ने शारीरिक शिक्षक डॉ मोती प्रसाद, दीपक सिन्हा, श्रीमती राखी शर्मा, आनंद विकास लुगुन, कुणाल किशोर और संतोष सिंह और तीनों टीमों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी छात्र अपने खेल शिक्षक की निगरानी में वर्ष भर यहां तक कि परीक्षा के बीच में भी अभ्यास करते रहते हैं। इसमें अभिभावकों का भी पूर्ण सहयोग मिला।

प्राचार्य ने स्कूल प्रबंधन को विशेष रूप से धन्यवाद, जिन्होंने खिलाड़ी छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। ये छात्र अपनी निरंतर मेहनत और खेल कौशल से इसे संभव बनाया। हमें इन पर गर्व है कि इन्होंने राज्य और विद्यालय दोनों का नाम रोशन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *